फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cylinders burst, house burns, millions of losses

सिलेंडर फटने से मकान जलकर राख, लाखों नुकसान

Wed, 31 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Wed, 31 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cylinders burst, house burns, millions of losses
मकान में लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट विकासखंड के मल्लाढेक गांव में एक दुमंजिले मकान में एक-एक कर तीन गैस सिलेंडर फटने से मकान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इस मकान में तीन परिवार रहते थे। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अलबत्ता कोई जनहानि नहीं हुई। करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू तो पाया।  
विज्ञापन


 बुधवार सुबह करीब छह बजे यहां से 6 किलोमीटर दूर मल्लाढेक गांव के केदार सिंह की रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने से कमरे में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में घर में मौजूद लोगों ने बाहर भाग जान बचाई। रसोई में रखे तीनों सिलेंडर एक के बाद एक फटने से भारी धमाका हुआ। आग लगने के बाद हुई धमाके से गांव में अफरातफरी मच गई। केदार सिंह के अलावा इस मकान में भागीरथी देवी पत्नी दिवान सिंह और केसरी देवी पत्नी हुकुम सिंह का परिवार भी रहता था। मकान पुरानी इमारती लकड़ी का होने के कारण आग देखते ही देखते मकान के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच गई। इन मकानों में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


धुआं और धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मदद को आगे आए और फायर कर्मियों को सूचना दी। अग्निशमन दल के मोहन सिंह थापा, हरीश गिरि, भूपेंद्र सिंह, पूरन गिरि, सुनील नाथ ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्नि कांड में तीनों परिवार के घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि तीनों परिवारों के घर में गहने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। बताया कि आग लगने से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मौके पर जाकर अग्निकांड में हुए नुकसान की भरपाई का पीड़ितों को आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान विनोद ढेक, त्रिभुवन ढेक, दिनेश ढेक आदि ने भी प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। आग लगने के बाद से इन प्रभावित परिवारों ने गांव के दूसरे लोगों के घरों में शरण ले रखी है।


भारी पड़ा चंपावत में फायर स्टेशन का न होना
चंपावत जिला बनने के दो दशक बाद भी जिला मुख्यालय में फायर स्टेशन नहीं है। मकान में आग लगने के बाद लोहाघाट के फायर स्टेशन से तुरंत मदद तो मिली, लेकिन इस अग्निशमन दस्ते को पानी लेने के लिए तीन चक्कर लोहाघाट के लगाने पड़े। कई बार मांग उठाने के बाद भी चंपावत में फायर स्टेशन को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed