फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cyber crime in Champawat

साइबर ठगों के झांसे में आकर लुटाए 64 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cyber crime in Champawat
चंपावत। साइबर ठगों के झांसे में आकर एक और व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों के झांसे में आकर युवक को 64 हजार रुपये की चपत लगी है। ठगों ने फोन पर पीड़ित का जीजा बन कर गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में राशि जमा करा ली। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ललुवापानी क्षेत्र के ग्राम पल्सों निवासी प्रकाश चंद्र जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके फोन पर एक व्यक्ति ने उसका जीजा बन कर बात की। उसने अपने आपको एक व्यवसायी का कर्जधारक होने का हवाला देकर प्रकाश से रुपये देने की गुहार लगाई। इसके बाद प्रकाश ने कई बार गूगल पे के माध्यम से आरोपी के बताए बैंक खाते में 64 हजार रुपये की राशि जमा करा दी। बाद में कथित जीजा का फोन न मिलने पर प्रकाश को ठगी का एहसास हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 420 और आईटी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे फेसबुक एकाउंट हैक होने के मामले
चंपावत। जिले में माहभर से संभ्रांत और प्रतिष्ठित लोगों के फेसबुक एकाउंट हैक होने के मामले बढ़ गए हैं। अज्ञात हैकरों की ओर से बीते माह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के साथ ही चंपावत विधायक के जनसंपर्क अधिकारी दीपक मुरारी समेत कई शिक्षकों और अन्य लोगों की आईडी हैक कर परिजनों और दोस्तों से रुपये की मांग की जा रही है। दो दिन पूर्व ही सीओ ध्यान सिंह की फेसबुक आईडी भी हैक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed