{"_id":"596f97414f1c1b171f8b460c","slug":"cut-off-road-to-keep-standards","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों को ताख पर रख काट डाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों को ताख पर रख काट डाली सड़क
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी कर नाप खेतों से काटी गई मल्ली खटोली वैला सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित मल्ली खटोली-वैला मोटर मार्ग के निर्माण में मानकों को ताखपर रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मोटर मार्ग के कुछ हिस्से में तय सर्वे के बजाय सुविधाजनक स्थान से रोड काटने का आरोप लगाया गया है। इस कवायद में काश्तकारों की नाप भूमि की कटिंग से लेकर नौले तक को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अधिकारी और जिलाधिकारी से सड़क का तय सर्वे के आधार पर समरेखण कराने की मांग की है।
16 किलोमीटर लंबे मल्ली खटोली से वैला मोटर मार्ग का निर्माण 9.27 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। पहले चरण में इस मार्ग पर कटिंग की जा रही है। ग्राम प्रधान केशव दत्त मौनी का कहना है कि पहले 8 किमी तक सड़क का निर्माण सर्वे के हिसाब से हुई, लेकिन इसके बाद के 4 किमी सड़क को मानकों को ताख पर रखकर काटा जा रहा है। कहा कि निर्माण कार्य सर्वे वाली जगह से करीब 150 मीटर दूसरे छोर से किया जा रहा है।
इससे गांव के काश्तकारों की नाप भूमि, गोचर पनघट प्रभावित हो रही है। और तो और इससे नौले को भी खतरा पैदा हो गया है। जेसीबी की मार गांव के मंदिर की दीवार के एकदम करीब तक पहुंच गई है। ग्रामीणों ने सर्वे के मुताबिक पीलर लगाकर सड़क की कटिंग कराने की मांग की है। इस संबंध में ईई और डीएम को बुधवार को ज्ञापन भी दिया गया। पीएमजीएसवाई चंपावत के कनिष्ठ अभियंता हरीश टकवाल का कहना है कि मल्ली खटोली से वैला मोटर मार्ग की कटिंग में नियमों की अनदेखी नहीं की जा रही है। रोड की कटिंग का विवाद समरेखन के बजाय ग्रामीणों का आपस का है। कुछ लोग एक तरफ, तो कुछ अन्य दूसरी ओर से कटिंग करने का दबाव बना रहे हैं।