{"_id":"5da356048ebc3e93b147d287","slug":"cultural-tanakpur-news-hld3602726192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने लगाई शारदा में आस्था की डूबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने लगाई शारदा में आस्था की डूबकी
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर टनकपुर के शारदा घाट में अस्था की डूबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने टनकपुर के शारदा और बूम घाट में आस्था की डुबकी लगाई।
शरद पूर्णिमा पर शारदा में स्नान और मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही शारदा स्नानघाट में डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं की आवाजाही से स्नानघाट पर खासी चहल-पहल बनी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की टोलियां मां पूर्णागिरि धाम को रवाना हुईं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर मत्था टेका। पूर्णागिरि धाम के साथ ही नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को श्रद्धालु नेपाल को रवाना हुए जिससे सीमा पर भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन
सीताराम मंदिर में हुए भजन-कीर्तन
टनकपुर। शहर के सीताराम मंदिर में भी शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर रात 12 बजे अमृत प्रसाद बांटा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रोहताश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, धर्मानंद पांडेय, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह मंत्री दिनेश चंद्र भट्ट के अलावा संजय गर्ग, वैभव अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, गिरिजा सुमन गुप्ता, ईश्वर चंद बंसल, दीपक बत्रा समेत काफी संख्या में देवी भक्त शामिल थे।