फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural programmes in Deep Mahotsav

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
cultural programmes in Deep Mahotsav
खेतीखान के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
खेतीखान दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। तीसरी सांस्कृतिक संध्या श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति खटीमा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महोत्सव समिति अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जनकांडे के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि हिमेश कलखुड़िया, बबलू सिंह और अशोक माहरा रहे। खटीमा के दल नायक राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में कलाकार कैलाश पंत, चांदनी, अक्षय, राहुल, पायल, अंजलि, योगेश और सुनील आदि ने दैंणा होया खोली का गणेशा हो, दैंणा होया बदरी केदार हो वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन

कलाकारों ने एजा रे मुनस्यारी बाना, रुपसा र मोती घुघुुर न बाजे छम.....रणसिंह बाज्यो, तुतरी बाजी, बाजी रे मुरुली हुड़क घमाघम, रूमाली का गांठा रियूडी लखनऊ की नीमा छोरी रे, लाटे टेक्यो बोजो बोकदे ल्यांऊ ल्यांऊ गीत की प्रस्तुति दी। डॉ. दिवाकर भट्ट और सुमित कलखुड़िया के संचालन में सांस्कृतिक संध्या में दिगराज सिंह, प्रकाश बोहरा, प्रियंका, संजय, मनीष भट्ट, सीएल वर्मा, नारायण, जगदीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में पारस और भावना अव्वल
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान दीप महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में पारस दौलियाल, रितेश भट्ट, आयुश भट्ट, सीनियर वर्ग में भावना जुकरिया, सीमा परध्यानी, पवन करायत क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
प्रश्न मंच में ग्रुप डी के नीरज, भूपेंद्र और गौरव ने पहला, ग्रुप ई की भावना, सुनीता ने दूसरा, ग्रुप एफ के हेमराज, ऋषभ और अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग प्रश्न मंच में शशांक, रोहन और मौनू जीते। निर्णायक लीलांबर खर्कवाल, मीरा और प्रशांत रहे। शुक्रवार को महोत्सव में स्वर्गीय हरिदत्त ओली ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई।

मुख्य अतिथि स्वर्गीय ओली के पुत्र बसंत बल्लभ ओली ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में बनीगांव लोहाघाट ने ओलीगांव खेतीखान को हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। रेफरी मनीष ओली और स्कोरर आलोक वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed