फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme.

सिद्धनाथ नहीं जा पा रहे मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
भारत नेपाल सीमा सील होने से टनकपुर शारदा नदी में प्रसाद चढ़ा सिद्धनाथ बाबा का स्मरण करते श्रद्घा - फोटो : TANAKPUR
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में निकाय व पंचायती चुनाव के लिए भारत-नेपाल सीमा सील होने से बनबसा एवं टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालु सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। टनकपुर में श्रद्धालु शारदा नदी तट पर प्रसाद चढ़ाकर बाबा सिद्धनाथ का स्मरण कर अपनी यात्रा संपन्न होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि परंपरानुसार मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनों के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के बाद ही यहां की यात्रा संपन्न मानी जाती है।
विज्ञापन

नेपाल में 13 मई निकाय एवं ग्राम विकास समितियों के चुनाव हैं। इसके तहत सुरक्षा की दृष्टि से भारत-नेपाल सीमा को 10 मई की मध्यरात्रि से सील किया गया है। अब भारत-नेपाल के बीच 14 मई से पूर्व की भांति ही आवागमन सुचारु हो पाएगा। सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालु अब 14 मई से ही नेपाल जा सकेंगे।
विज्ञापन

चंपावत में होने वाले उपचुनाव के तहत दोबारा भारत-नेपाल सीमा 28 मई की देर शाम छह बजे से 31 मई को चुनाव संपन्न होने तक देर शाम बंद रहेगी। इस दौरान भी मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थी सिद्धनाथा बाबा के दर्शनों को नेपाल नहीं जा सकेंगे। इतिहास में चुनाव को लेकर एक ही माह में दो बार भारत नेपाल सीमा पहली बार सील हो रही है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि सीमा सील होने से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed