फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

सुंई-बिशुंग का पांच दिनी वायुरथ महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
सुंई बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव का शुभारंभ करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग का पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 15 अगस्त रक्षाबंधन के दिन बिना रस्सों के सहारे निकलने वाली मां भगवती की वायुरथ यात्रा होगी। रविवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, पुजारी देवीदत्त पुजारी, नवीन चंद्र चौबे सहित चारद्योली के देव डांगरों ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को भव्य रूप देने और पूर्वजों की विरासत को संजोने में सुंई बिशुंग के लोगों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

मां भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक गुप्त प्यौला एवं मनोकामना कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में आंचलिक परिधान में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आयोजन के मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष कै. केएस करायत, उपाध्यक्ष प्रेम चौबे, मदन पुजारी, महामंत्री सुनील चौबे, कैलाश पांडेय, कार्यालय मंत्री प्रकाश खर्कवाल, गौरव डुंगरिया, कोषाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, उव सचिव राकेश करायत, नरेश फर्त्याल, सचिव भुवन चौबे, मंत्री बलवंत करायत आदि लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता, शैक्षिक, बौद्धिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के अलावा धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतीखान में निकली मां भगवती की भव्य शोभा यात्रा
पाटी (चंपावत)। खेतीखान के प्रसिद्ध भगवती मंदिर खतेड़ा परिध्यानी से खेतीखान सूर्य मंदिर तक मां भगवती की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मान्यता है कि इस दिन भगवती मां अपने भाई नरसिंह देव के घर जाती हैं और पांचवें दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने धाम परिध्यानी मंदिर में डोला यात्रा के साथ वापस लाई जाती हैं।

शोभा यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ भट्ट, महेश जोशी, पुजारी रघुवर दत्त, परमानंद, भुवन चंद्र, सूर्य मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र, दिनेश चंद्र, राजेंद्र भट्ट, जगदीश ओली, सतीश चंद्र, हीराबल्लभ, दरबान सिंह, भगवान सिंह, नवीन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed