{"_id":"5d4f06f48ebc3e6cfd18a3ac","slug":"cultural-programme-champawat-news-hld3524878100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पार्वती बारात की भव्य झांकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पार्वती बारात की भव्य झांकी निकाली
विज्ञापन
चमदेवल में चल रही शिव महापुराण कथा में निकाली गई शिव पार्वती की बरात।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे चमदेवल, बाराकोट काकड़ और डुंगरी फर्त्याल बिशुंग में शिव महापुराण कथा की धूम मची है। सभी स्थानों में कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती बरात की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में राकेश सिंह धौनी ने शिव और उनकी पत्नी मंजू देवी ने पार्वती की भूमिका निभाई। कथावाचक व्यास खिलानंद ने शिव महिमा का बखान किया। आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष डूंगर सिंह प्रथोली, राम सिंह धौनी, राजेंद्र धौनी, नारायण धौनी, संजय धौनी, हरिमोहन धौनी, त्रिभुवन धौनी, सुंदर धामी, युगल किशोर, विनोद धौनी आदि सहयोग कर रहे हैं।
इधर बाराकोट काकड़ के शिव मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा में कथावाचक आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने संयुक्त परिवार की परंपरा तेजी से खत्म होने पर चिंता जताई। कहा हमारे पूर्वज संयुक्त परिवार में रहकर काफी खुश थे। आज की पीढ़ी संयुक्त परिवारों में रहना पसंद नहीं कर रहे हैं जिससे आज की पीढ़ी रीति रिवाज, संस्कृति, सभ्यता भूलती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को संयुक्त परिवार में रहने पर जोर दिया। इधर डुंगरी फर्त्याल के शिव मंदिर में कथावाचक ललित प्रसाद पांडेय के दिशा निर्देशन में कुमांऊनी बोली में चल रही महा शिवपुराण ज्ञान यज्ञ में भी बड़ी संख्या मेें लोग उमड़ रहे हैं।