{"_id":"670bfa12a2fb7798ac055bed","slug":"cultural-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-114342-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोक कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति की रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोक कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति की रंग
Sun, 13 Oct 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। घटोत्कच महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। कई विद्यालयों के कलाकारों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार को मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे और विशिष्ट अतिथि नरेंद्र लड़वाल चेयरमैन सी हॉक ग्रुप, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एसडीएम सदर सौरभ असवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, रोहित बिष्ट, भगवत शरण राय, मयूख चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। डीएम ने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कराए जा रहे महोत्सव की सरहाना की। स्टार नाइट में गायक खुशी जोशी दिगारी ने भजनों और झोड़ा झपेली की प्रस्तुति दी। उन्होंने तू रुछी मैय्या तू रुछी, अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मा, मोहन तू बैठ र ये मेरा दिल मा, ओ चंदू ड्राइवर आदि गाने गए। उनके गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। गायक सुरेंद्र प्रसाद सुरीला ने ओ सरिता बैठ जा तू वड्डा गाड़ी में, हफ्ते में ऐतवार का दिन आदि गाने गए। लोकगायक इंदर आर्या ने तेरो लहंगा, गुलाबी शरारा, माथु माथु, सांवरी सांवरी आदि गीत गाए। इससे पूर्व दिन के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा चंपावत सुनील पुनेठा, देवी लाल वर्मा रहे।
घटोत्कच सांस्कृतिक दल के कार्यक्रमों ने मोहा मन
चंपावत। प्रथम सत्र के कार्यक्रमों में घटोत्कच सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने झोड़ा और यातायात संबंधी नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। ललित महर, श्याम महर, नेहा महर, हिमानी बोहरा ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
कृष्ण लीला में झूमे लोग
चंपावत। कला दर्पण सांस्कृतिक कला केंद्र रामनगर के कलाकारों ने कुमाऊंनी, अवधी, कृष्ण-राधा लीला अलग-अलग विद्या में कार्यक्रम दिखाए। दल प्रमुख सांस्कृतिक चंदन नेगी के नेतृत्व में बांके बिहारी की देख छठा मेरो मन है गयो ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन डॉ. भुवन चंद्र जोशी, इंदुवर जोशी, नीरज जोशी ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनमोहन बोहरा समिति के सक्रिय सदस्य गोविंद सामंत, राकेश बोहरा, पूरन बोहरा, शंकर बोहरा , उमेश पांडेय, गणेश महर, बलवंत धामी आदि मौजूद रहे।