फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
cultural
टनकपुर में करवाचौथ की सामूहिक पूजा करतीं व्रतधारी सुहागिन महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
चंपावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। सुहागिन महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। बाजारों में भी खूब चहलपहल रही।
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत महिलाओं द्वारा सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। रात को चंद्रमा के उदय होने पर उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति की ओर से पानी पिलाकर व्रत खोला जाता है।
विज्ञापन

लोहाघाट में पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के पौरोहित्य में ठाड़ाढुंगा मेहता आवास, सर्वदेव मंदिर, कलीगांव के ऋषेश्वर मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। शीतला माता मंदिर के समीप नगर पंचायत के रैन बसेरे में पंडित बसंत उप्रेती के पौरोहित्य में नगर क्षेत्र की महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, सुनीता मेहता, दीपा मेहता, किरन पाटनी, भावना, प्रेमा, ममता, सुशीला, रेनू, राखी, मंजू, किरन, रीना, मोना, विनीता, बीनू, मीनाक्षी, भावना, दीपा, सरिता, पुष्पा, हेमलता, कविता, कमला, रेखा, सीमा, चंदना, दीपाली, ईश्वरी, बीना, मधु आदि ने पूजा-अर्चना की। इधर पाटी और बाराकोट के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने धूमधाम से करवाचौथ मनाया।
सोलह श्रृंगार कर करवा माता की उपासना की
टनकपुर (चंपावत)। सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।
बृहस्पतिवार को दिनभर निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शाम को सज-धज कर चांद के दर्शन किए और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। इस दौरान सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पति की दीर्घायु व उन्नति के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रख शाम होते ही सोलह श्रृंगार कर और लाल रंग का सुहाग का जोड़ा पहन कर सज-संवर कर करवा माता की उपासना में लगी रहीं। कर्मचारी कॉलोनी, सीमेंट रोड स्थित शिवालय में सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ से जुड़ी कथाएं सुनीं और करवा माता की पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन किए।

सूर्यास्त के बाद चांद के दर्शन को सुहागिनें बेकरार रहीं। चांद निकलने तक सुहागिनें आपस में एक-दूसरे को तो कभी पति और बच्चों को मकान की छत पर दौड़ाकर चंद्रमा के दिखाई देने की खबर लेती रहीं।

करवाचौथ पर टनकपुर के सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से दीप जलाकर पूजा ?

करवाचौथ पर टनकपुर के सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से दीप जलाकर पूजा ?- फोटो : TANAKPUR

लोहाघाट में करवाचौथ के मौके पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।

लोहाघाट में करवाचौथ के मौके पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

करवाचौथ में टनकपुर में छलनी से चांद का दीदार करती एक महिला।

करवाचौथ में टनकपुर में छलनी से चांद का दीदार करती एक महिला।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed