फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

चंपावत में निकली भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Cultural
चंपावत में वाल्मिकी जयंती पर दुर्गा का स्वरूप धर कर शेर पर बैठी युवती। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में निकली भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा
विज्ञापन

राधा कृष्ण की झांकी में रासलीला रही आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
रविवार को तहसील प्रांगण में हवन-यज्ञ कर भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना की गई। शोभा यात्रा मल्ली हाट, तल्ली हाट, भैरवां चौराहा, पोस्ट ऑफिस रोड सहित नगर के सभी मुख्य मार्गों होते हुए वापस तहसील पहुंची। रथ में भगवान वाल्मीकि का चित्र और वाल्मीकि के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान राधा और कृष्ण की झांकी में रास लीला पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत कर रहे बच्चों ने भी शोभा यात्रा में चार चांद लगा दिए।
गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा समेत कई गणमान्य लोग भी झांकी में शामिल रहे। रघुवीर पंवार, विपिन, मोहित, राजू, अर्जुन, नितिन, मनीष, सचिन, दीपू, मोनू भारती, नरेंद्र, महादेव, रवि, राजेश, देवेंद्र, बालकिशन आदि ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया। वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष सतीश पंवार ने सहयोगियों का आभार जताया। इससे पूर्व तहसील परिसर में यज्ञ होम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

फोटो 13 सीपीटी 09 पी, 10 पी।
धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
लोहाघाट (चंपावत)। महर्षि वाल्मीकि समाज सुधार समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति के अध्यक्ष हरचरन सिंह के दिशा निर्देशन में रोडवेज स्टेशन के समीप बने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन आयोजित किए। आयोजन में कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष विलियम सिंह, कार्यकर्ता मनीष कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, देव, दीपक, लकी, अंकित, विजय, सुनील, अजय, गुंजा, दिनेश, सुरेश संतोष देवी, ममता, बाला, अजय शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐपण में गीता, रंगोली में सौम्या और निशा ने मारी बाजी
वाल्मीकि जयंती पर हरेला क्लब ने आयोजित की प्रतियोगिता
टनकपुर (चंपावत)। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हरेला क्लब की महिला इकाई की रंगोली और ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ओपन महिला वर्ग की ऐपण में गीता पंत ने और जूनियर वर्ग की रंगोली में सौम्या व सीनियर वर्ग की रंगोली में निशा राज ने पहला पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
होटल मंगलदीप में आयोजित प्रतियोगिता में ओपन महिला वर्ग की धर्मल चौकी, लक्ष्मी पीठ एवं पूजा चौकी में गीता पंत ने प्रथम पुरस्कार जीता। अनुपमा ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की रंगोली में सौम्या ने प्रथम, सब्या ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय पुरस्कार जीता। सीनियर वर्ग की रंगोली में निशाराज प्रथम और खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में शिक्षिका शीला जोहार और मंजू थापा शामिल थे। क्लब की अध्यक्ष रेखा पांडेय ने सफल आयोजन के लिए सहयोगियों को आभार जताया। इस मौके पर हरीश हैसियत, क्लब के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद के अलावा क्लब की महिला इकाई उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, सचिव शांति भट्ट, संरक्षक विद्या जुकरिया, दीपा नरियाल, ऋचा सुतेड़ी, हेमा वर्मा, सुमन वर्मा, गीता तिवारी, शिक्षिका कल्पना धामी आदि मौजूद थे।
फोटो 13 टीएनपी 03 व 04 पी।
सेना छावनी में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेना छावनी स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में बीते दिवस शनिवार को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सेना छावनी के अलावा फागपुरवासियों ने रात्रि जागरण में शिरकत की। रविवार को मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित हुआ। वाल्मीकि समाज परिषद के अध्यक्ष नरेश पाल के अलावा वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के संचालक रितेश कुमार के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने सहयोग दिया। भंडारे में सेना छावनी के अलावा दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोक में वाल्मीकि समाज ने नहीं मनाई वाल्मीकि जयंती
टनकपुर। वाल्मीकि समाज के युवा नेता और विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि के मां के निधन के शोक में इस बार वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि जयंती नहीं मनाई। बता दें कि वाल्मीकि समाज के लोग हर साल वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की सुंदर झांकी निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed