फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

करो जनक सीता को सनमुख, करूं धनुष का भंग अभी मैं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
cultural
चौमेल की रामलीला में कैकई को मनाते महाराजा दशरथ। - फोटो : LOHAGHAT
जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीलाओं का मंचन चरम पर है। जिला मुख्यालय के फुलारागांव में जहां राम दरबार के साथ ही रामलीला का समापन किया गया। वहीं मल्लीहाट की रामलीला में बालि वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कोट अमोड़ी में चल रही रामलीला में शुक्रवार को तीसरे दिन की लीला का मंचन किया गया। जिसमें सीता स्वयंवर में रावण द्वारा जनक दरबार में करो जनक सीता को सनमुख करू धनुष का भंग अभी मैं...गीत प्रस्तुत कर भगवान शिव के धनुष को तोड़ने को प्रयास करना, आकाशवाणी होना, रावण का अपनी बहन की रक्षा करने आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी अध्यक्ष ललित मोहन, व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट, संचालन सुरेश भट्ट, बलदेव भट्ट, मनोहर भट्ट, दिनेश भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। बेलखेत में पांचवें दिन की रामलीला में दशरथ केकैई संवाद से लेकर वनवास तक की लीला का मंचन किया गया। पाटी में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिंगराड़ा में चल रही श्री ऐड़ी रामलीला में अशोक वाटिका में रावण की सीता से प्रथम भेंट, हनुमान-सीता संवाद, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ना, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
इस मौके पर नैनीताल बैंक शाखा प्रबंधक चंद्र शेखर तिवारी, शिक्षक संघ अध्यक्ष पान सिंह मेहता, तारा दत्त भट्ट, धर्मानंद भट्ट, गिरीश भट्ट, प्रकाश शर्मा कृष्ण चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
बाराकोट विकासखंड के चौमेल में कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह की अध्यक्षता में चल रही रामलीला में चौथे दिन दशरथ कैकई संवाद, कैकई द्वारा दशरथ से राम को 14 वर्ष का बनवास और भरत के लिए राज्य मांगना, राम, लक्ष्मण, सीता द्वारा कौशल्या, सुमित्रा, कैकई से वन जाने की आज्ञा लेना, दशरथ से आज्ञा लेकर राम, लक्ष्मण, सीता का वन की ओर प्रस्थान करने की लीला का मंचन किया गया।

यहां त्रिलोक सिंह बिष्ट, डॉ. गंगा दत्त जोशी, शिव दत्त जोशी, लाल सिंह बिष्ट, संजय फर्त्याल, अजय बिष्ट, नारायण सिंह, गणेश सिंह, रमेश जोशी, तारा दत्त पाठक, योगेश बिष्ट, महेश पाठक, शंकु महर, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

चंपावत के भिंगराड़ा रामलीला में अशोक बाटिका को उजाड़ते हनुमान।

चंपावत के भिंगराड़ा रामलीला में अशोक बाटिका को उजाड़ते हनुमान।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत के कोट अमोड़ी में शिव धनुष को उठाने का प्रयास करता लंकापति रावण।

चंपावत के कोट अमोड़ी में शिव धनुष को उठाने का प्रयास करता लंकापति रावण।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत के मल्लीहाट रामलीला में घायल अवस्था में पड़े बालि को समझाते प्रभु राम।

चंपावत के मल्लीहाट रामलीला में घायल अवस्था में पड़े बालि को समझाते प्रभु राम।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed