फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

...म्यरा द्योरा मोहना तेरी केमुए गाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cultural
बाराकोट लड़ीधूरा महोत्स्व में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में आई हरियाणा, जम्मू कश्मीर, अल्मोड़ा, लोहाघाट की सांस्कृतिक टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महोत्सव के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। शिक्षक जगदीश अधिकारी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के दलनायक भैरव दत्त राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

टीम की गायिका आशा बोहरा ने म्यरा द्योरा मोहना तेरी केमुए गाड़ी, इन लौडन को समझालो, हिटन बाट सिटी मारनी, मंजू ने घुंघराली दतुली कटुला घास, सरास में इजू लागो निसास गीत प्रस्तुत किया। मां पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ से संबंधित नाटक का मंचन किया। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणा और जम्मू से आए दलों ने पंजाबी, हरियाणवी आदि गीतों पर दर्शकों को थिरकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, चंपावत के चेयरमैन विजय वर्मा, पूर्णागिरि बीएड कॉलेज चंपावत के चेयरमैन डॉ. कृष्ण सिंह अधिकारी, राजू गड़कोटी, एडवोकेट श्याम कार्की रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, ऋतेष वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, रमेश जोशी, नमन जोशी, हिमांशु जोशी, रजत वर्मा, नीरज वर्मा, मनोज वर्मा, मुकेश वर्मा, राकेश सिंह अधिकारी, देवेश जोशी, नकुल जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
फेंसी ड्रेस में तेजस्व, अक्षत और दक्षेस ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधूरा महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं जारी हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक वर्ग में तेजस्व अधिकारी, अक्षत अधिकारी, दक्षेस पंत ने बाजी मारी। वाद विवाद सीनियर वर्ग में पक्ष में दीपक सिंह और विपक्ष में नीरज जोशी प्रथम, नकुल जोशी और समित थापा द्वितीय और आशीष गोस्वामी, सचिन अधिकारी तृतीय, जूनियर में वैष्णवी अधिकारी और आयुष बोहरा प्रथम, भाविक अधिकारी और मानस गंगवार द्वितीय और विपिन तिवारी और अखिल अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक वर्ग की डांस प्रतियोगिता में वंशिका बोहरा, संदीप कुमार, वैदेही देऊपा, जूनियर में संजना, अरमान अधिकारी, पारस वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सांस्कृतिक जूनियर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बापरु, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, शिशु मंदिर बाराकोट पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed