{"_id":"5d4f06418ebc3e6cb025d286","slug":"cs-given-direction-in-video-confrence-champawat-news-hld352486931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएडीपी में धनराशि में कटौती होने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएडीपी में धनराशि में कटौती होने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
चंपावत एनआईसी में मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिलाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सीमांत क्षेत्र विकास निधि (बीएडीपी) के अंतर्गत तय समय में शत प्रतिशत व्यय न करने और केंद्र सरकार से राशि में कटौती होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी मानते हुए उसे प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीएडीपी के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस अधिकारी के नाकारापन और फिसड्डीपन के कारण बीएडीपी की राशि में कटौती होगी उस अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य सचिव ने सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए बाल विकास विभाग को महिला उत्थान तथा कृषि, उद्यान व कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विगत वर्ष के सभी कार्यों को सितंबर अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम एसएन पांडेय, सीडीओ टीएस मर्तोलिया, डीडीओ एसके पंत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, आरसेटी निदेशक जनार्दन चिलकोटी, शिक्षाधिकारी सत्य नारायण सहित दुग्ध, जल संस्थान, लोनिवि, एसएसबी और बाल विकास के अधिकारी भी उपस्थित रहे।