{"_id":"64208b7dcd84bb8a8f0f08c9","slug":"crowd-of-devotees-in-purnagiri-tanakpur-news-c-8-1-94064-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांचवें नवरात्र पर पूर्णागिरि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांचवें नवरात्र पर पूर्णागिरि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र की पंचमी पर दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। रविवार को पांचवें नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 24 घंटे में करीब 40 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर मन्नतें मांगी।
मां पूर्णागिरि धाम में शनिवार शाम से ही उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लंबी लाइन लगी रही जिस कारण मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच बेखौफ दौड़ती टैक्सी जीपों के कारण पैदल आवाजाही करते यात्रियों को कदम-कदम पर हादसे का डर सताता रहा।
इधर मेले में भीड़ से धाम के साथ ही बूम, शारदा घाट, बनबसा मेला क्षेत्र और भारत-नेपाल सीमा पर खासी रौनक रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल का रुख किया। इससे पूर्णागिरि धाम के साथ ही नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर बाजार में भी काफी रौनक रही।