{"_id":"624354a98b4ff9244274eee8","slug":"crowd-in-poornagairi-mela-champawat-news-hld457837918","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी मां के दर्शन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन के लिए इंतजार करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बावजूद आस्था के धाम आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन किए। वहीं दो अप्रैल से शुरू होने वाली नवरात्र को लेकर मेला क्षेत्र में तैयारी तेज हो गई है। भारी भीड़ होने की उम्मीद के बीच पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान देने का प्रशासन ने दावा किया है। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा भी सुरक्षा के मद्देनजर नवरात्र के लिए कुछ दिन मेला क्षेत्र में डेरा डालेंगे। दूसरे जिलों से आने वाले पुलिस कर्मियों के 31 मार्च तक पहुंचने की संभावना है।
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक 10 प्याऊ के अतिरिक्त मेला क्षेत्र कई जगह पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सफाई प्रबंध पर खास तवज्जो देने का भी दावा किया गया है। मेला भीड़ से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने उमड़ रहे श्रद्धालु
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भंडारे भी खूब लग रहे हैं। ठुलीगाड़ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के कई जगहों की संस्थाएं भंडारे लगा रहीं हैं। इन भंडारों में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी लाइन लग रही है। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के पास के गांव में एक बेसहारा गर्भवती गाय का प्रसव कराने में वहां तैनात पुलिस कर्मी मंजीत सिंह ने मदद की। बाद में गाय और बछड़े को एक वन कर्मी खीम सिंह को सौंप दिया गया।