फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crosscountry in Lohaghat

क्रॉसकंट्री में किरन, सागर और अमित बने चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crosscountry in Lohaghat
भाजयुमो द्वारा लोहाघाट में आयोजित क्रास कंट्री रेस में विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भाजयुमो की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। मोर्चे की ओर से विजेताओं समेत पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह पाटनी के निर्देशन में लोहाघाट में आयोजित दौड़ का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह, चेयरमैन गोविंद वर्मा ने किया।
बालिकाओं में किरन राय, बबीता बिष्ट, किरन सामंत, बालकों में सागर शर्मा, मनोज सिंह, गोपाल नाथ पहले तीन स्थानों पर रहे। महेश बोहरा, नवीन बोहरा, भैरव राय, प्रहलाद मेहता, जीवन मेहता, निर्मला अधिकारी, जितेंद्र राय ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहित पांडेय के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के विजेता अमित सामंत को 31 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर रहे भूपेंद्र सिंह धौनी को 11 सौ, तीसरे स्थान पर रहे कमल सिंह पुजारी को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से 15वें स्थान पर रहे प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये का पुरस्कार दिया गया। युगल किशोर धौनी ने संचालन किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जिपं उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, सरिता अधिकारी, एसओ दीवान सिंह ग्वाल, देवेंद्र अधिकारी, बसंत भट्ट, कमल बोहरा आदि थे।
रोहित और ज्योति दौड़े सबसे तेज
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास छमनिया चौड़ के निर्माणाधीन स्टेडियम में मयंक ओली के निर्देशन में दौड़ हुई। दौड़ का शुभारंभ पूर्व कबीना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा और प्रशांत वर्मा ने किया।
1600 मीटर बालकों की दौड़ में रोहित सिंह, अमित कुमार, आशीष सिंह, नितिन गहतोड़ी, धनी राम, माहित बिष्ट, मुकेश सिंह, पंकज सिंह, धीरज जोशी, दिनेश बोहरा पहले 10 स्थानों पर रहे।
बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में ज्योति खर्कवाल, कमला भट्ट, ललिता बिष्ट, पूजा बिष्ट, काजल बिष्ट, अंकिता महर, शिवानी गोस्वामी, निकिता पांडेय, गुंजन बोहरा टॉप टेन रहे।

सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रशांत वर्मा की ओर से पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान भुवन चौबे, डीडी पांडेय, जगदीश अधिकारी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गड़कोटी, उत्कृष्ट आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार प्राप्त पुष्पा पाटनी, चांद बोहरा, देवकी ओली, तारा दत्त खर्कवाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed