फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crop insurance benefits not received even after disaster damage

Champawat News: आपदा में नुकसान के बाद भी नहीं मिला फसल बीमा का लाभ

Sun, 24 Aug 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance benefits not received even after disaster damage
बनबसा (चंपावत)। पिछले वर्ष आपदा से किसानों को हुए नुकसान की अब तक भरपाई नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने के बाद भी वह इस योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने जल्द मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में भीषण बाढ़ में क्षेत्र के किसानों की फसल चौपट होने के अलावा उनके घरों तक में पानी घुसने से घरेलू सामान, राशन, मवेशियों का चारा आदि नष्ट हो गया था। इससे क्षेत्र के किसान उबर नही पाए हैं। उनका कहना है कि सर्वे के बाद भी न तो मुआवजा ही दिया गया और ना ही बीमा योजना का लाभ। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावन चंद ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार से संपर्क नहीं होने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। संवाद
विज्ञापन

--
कई किसानों ने कराया है बीमा
फसल बीमा सर्वे के बाद क्षेत्र के किसान दिनेश वर्मा की 0.40 हेक्टेयर, विनोद सिंह बिष्ट की 0.37, गिरीश चंद की 1.10, सावन चंद की 0.122, करन सिंह की 0.41, रविंद्र चंद ठाकुर की 0.36 और मार्टिन पावसन की 3.00 हेक्टेयर में फसल खराब हो गई थी जिसका उन्हें बीमा लाभ नहीं मिला। केवल गढ़ीगोठ और पचपकरिया गांव में कुछ किसानों को पांच-पांच हजार की राशि का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed