{"_id":"1732b4476f6672046609127855a407d4","slug":"the-woman-dropped-the-hump-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर गिरा मिट्टी का टीला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के ऊपर गिरा मिट्टी का टीला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिला की टीले के नीच आ जाने से मौत हो गई। टनकपुर से 108 वाहन मौके पर पहुंचने तक महिला ने दम तोड़ दिया। लाईन पार मीना बाजार निवासी उमा (45) पत्नी दीनानाथ हुड्डी नदी तट पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन
मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला उसके ऊपर गिरने से वह मिट्टी के नीचे दब गई। हुड्डी तट पर गई महिलाओं की सूचना पर 108 वाहन को बुलाया गया। 108 वाहन के टनकपुर से हुड्डी तट पर पहुंचता महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों ने थाने को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन