फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take away from the crowded market cracker

भीड़भाड़ से दूर लगेंगे पटाखा बाजार

Sun, 01 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 01 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन

दिवाली पर्व के लिए लगने वाला पटाखा और आतिशबाजी बाजार भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं लगेंगे। रविवार को अपराध नियंत्रण बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा में पटाखे की दुकानें मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों में नहीं लगेंगी। सोमवार को व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद मैदान अथवा किसी अन्य सुरक्षित जगह पर इन्हें लगाया जाएगा।

विज्ञापन


दिवाली में आग से बचाव के लिए पानी, रेत और अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएगी। फायर सर्विस कर्मियों के साथ पुलिस की टीम दो से आठ नवंबर तक मुआयना करने के अलावा जागरूकता अभियान चलाएगी। जुआ कराने वालों के खिलाफ गुप्त रूप से मुहिम चलेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था और जुआ रोकने में नाकाम रहने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में कोतवाली के माधो राम, पंचेश्वर के प्रभारी बीएम उप्रेती, लोहाघाट की मीनाक्षी नौटियाल, तामली के जनार्दन भट्ट, टनकपुर के कमल राम आर्य, बनबसा के विनोद यादव, एलआईयू निरीक्षक एआर आर्य, एंटी ह्यूमन सेल की प्रभारी मंजू पांडेय, एसएस गुसांई, पीतांबर दत्त भट्ट आदि ने अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 नवंबर से ऑनलाइन दर्ज होगी रिपोर्ट
जिले के कई थानों में राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज हो सकेगी। इसके लिए सिटीजन पोर्टल बनाया गया है। इसके तहत पीड़ित मैनुअल के अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा होगी। वहीं, एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने थानेदारों को दो लंबित मामलों (बनबसा में नकबजनी और चंपावत की जीप चोरी) का सुराग लगाने के लिए विशेष प्रयास करने की हिदायत दी है। यातायात नियंत्रण के लिए भी कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।


जिले में लगे पांच नए बैरियर
असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने को पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों में पांच बैरियर लगाए हैं। चंपावत में कोतवाली के पास, लोहाघाट में पाटन पुल, पाटी, घाट के पास बैतड़ी और नेपाल सीमा से लगे तामली में ये बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही नेपाल से लगे पंचेश्वर में भी बैरियर लगाया जाएगा। बैरियर के माध्यम से संदिग्ध तत्वों की पड़ताल कर शिकंजा कसने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed