{"_id":"9effc2fa4d5e598136a2ceb36bcd7afe","slug":"slip-unidentified-man-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। रेलवे प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे एक युवक विचई गांव के पास टनकपुर से पीलीभीत के लिए रवाना हुई डाउन 52220 ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने बनबसा पहुंचकर रेलवे स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। रेलवे प्रशासन की सूचना पर उप निरीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन