फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road accident

सूखीढांग के पास पलटी सिख यात्रियों की बस, 24 घायल

Sat, 26 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
road accident

गुरुदासपुर (पंजाब) से श्री रीठा साहिब जा रहे यात्रियों की बस एनएच पर सूखीढांग के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही ही बस खाई की ओर नहीं गिरी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। 23 घायलों को उपचार के बाद नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के लोग अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


गुरुदासपुर से सिख यात्रियों को लेकर जा रही बस (पीबी 02 सीसी/9433) शनिवार की दोपहर करीब दो बजे सूखीढांग से एक किलोमीटर चंपावत की ओर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसा होते ही सड़क के दोनों ओर से आ-जा रहे वाहनों के यात्री और सूखीढांग के लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर चल्थी पुलिस चौकी का फोर्स और टनकपुर के प्रभारी कोतवाल विनोद यादव, एसआई सीएस रावत, एसआई हरीराम महर भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सीमा सड़क संगठन की बस से टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी, डा.वीके जोशी, डा. दीपक गहतोड़ी, फार्मासिस्ट जेएस कुंवर, एमसी भट्ट, वीपी पंत, जीवन कुमार आदि ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डा. ह्यांकी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बलविंदर कौर पत्नी बलवीर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में बीना नगर गुरुदासपुर पंजाब के हरमिंदर कौर (60) पत्नी तारा सिंह, अजीत नगर गुरुदासपुर के राजदीप कौर (15) पुत्री बल्का सिंह,  अजीत नगर गुरुदासपुर के मंदीप (22) पुत्री बल्का सिंह, दीनानगर गुरुदासपुर के मंजीत कौर (60) पत्नी गुरुनाम सिंह, दीनानगर गुरुदासपुर के बलविंदर कौर (45) पत्नी बलविंदर सिंह, पोंटा गुरुदासपुर के दिलबाग सिंह (65) पुत्र बचन सिंह,  चंडीगढ़ी के नेहा (22) पुत्री शिव कुमार मित्तल,  माइनी पठानकोठ के गुरुलाभ कौर (21) पुत्री त्रिलोक सिंह, खेतीवाल अमृतसर के सुरेंद्र कौर (55) पत्नी हरमिंदर सिंह, पोंटा गुरुदासपुर के बलविंदर कौर (70) पत्नी सुधाकर सिंह, गुरुदासपुर के बलविंदर कौर (50) पत्नी हरजीत सिंह, गुरुदासपुर के नरेंद्र सिंह (60) पुत्र अवतार सिंह, गुरुदासपुर के बलवीर कौर (60) पत्नी नरेंद्र सिंह, गुरुदासपुर के दिलीप कौर (63) पत्नी दिलबाग सिंह, गुरुदासपुर के  निर्मल सिंह (50) पुत्र दयाल सिंह, गुरुदासपुर के जसवीर कौर (50) पत्नी निर्मल सिंह, गुरुदासपुर के बलविंदर सिंह (60) पुत्र सरदार सिंह, गुरुदासपुर के सरजीत कौर (40) पत्नी दलजीत सिंह, गुरुदासपुर के अमृतपाल (21) पुत्र भोला सिंह, गुरुदासपुर के भोला सिंह (45) पुत्र अवतार सिंह, गुरुदासपुर के नानक सिंह (53) पुत्र मंता सिंह, गुरुदासपुर के गुरुप्रित कौर (23) पुत्री बलविंदर सिंह, गुरुदासपुर के गुरविंदर कौर (21) पत्नी परमजीत सिंह  रमजीत सिंह (27) पुत्र गुरुदासपुर के नरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल लाए जाने का पता चलने पर स्थानीय गुरु सिंह सभा के लोगों ने अस्पताल पहुंच घायलों की सेवा की। भाजपा नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना उनकी सेवा में हाथ बंटाया।


अस्पताल नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अफसर
चंपावत। सूखीढांग के पास पलटी सिख श्रद्धालुओं की बस के घायलों को टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में इलाज देने में तो डॉक्टरों ने तत्परता बरती, मगर प्रशासनिक अमला एकदम गायब रहा। भाजपा ने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता करार दिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों की मदद को अस्पताल पहुंचने वाले पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत ने कहा कि दुर्घटना के घंटों बाद तक एसडीएम से लेकर पटवारी तक राजस्व विभाग का एक भी अधिकारी घायलों की कुशलक्षेम जानने को अस्पताल नहीं पहुंचा। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के चंपावत के कार्यक्रम में मौजूद होने की वजह से अस्पताल नहीं पहुंच सके। अलबत्ता फोन से अस्पताल प्रशासन के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed