{"_id":"fce1620299384e1a30e079bb58ce109d","slug":"retired-captain-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर रिटायर्ड कैप्टन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर रिटायर्ड कैप्टन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग विस्तारीकरण के कार्य में लगी ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर साइकिल सवार सेना के रिटायर्ड कैप्टन की मौत हो गई। हादसा चंदनी में स्कूल के पास हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया है। रिटायर्ड कैप्टन के पुत्र का बनबसा बाजार में नागार्जुन मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप गेट के पास चंदनी निवासी कै.उद्धव चंद (60) पुत्र स्व. कालू चंद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल स्टोर स्वामी अपने पुत्र को दुकान में खाना देने साइकिल से बनबसा जा रहे थे। इसी दौरान वह चंदनी स्कूल के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गए। उनकी साइकिल मशीन की ब्लेड में फंस गई और वह टायर के नीचे आकर कुचल गए। सूचना पर 108 वाहन से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां एमएस डा. एचएस ह्यांकी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, सूचना पर सीओ राजन सिंह रौतेला, उप निरीक्षक हरी सिंह महर भी तत्काल अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक बनबसा पुलिस द्वारा अस्पताल में ही पंचनामा भरकर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिवान सिंह जलाल ने बताया कि हादसा होते ही मोटर ग्रेडर मशीन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। बहरहाल मोटर ग्रेडर मशीन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन