{"_id":"a6edcd9c98b38f7b6b54a713e6465be9","slug":"receive-order-of-mobile-phone-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्डर मोबाइल फोन का रिसीव हुआ पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्डर मोबाइल फोन का रिसीव हुआ पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 21 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
आर्डर मोबाइल फोन का लेकिन मिला पत्थर। ये घटना ऑनलाइन शॉपिंग की बुकिंग करने वाले एक उपभोक्ता के साथ हुई है। सकते में आए इस उपभोक्ता ने मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
लोहाघाट के नीरज गड़कोटी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से 12 अगस्त को कार्बन कंपनी के मोबाइल फोन की खरीद की। इसके लिए उन्होंने 4299 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। 20 अगस्त को नीरज को ऑनलाइन शॉपिंग का पार्सल मिला। पार्सल में मोबाइल फोन के स्थान पर फोन के आकार का संगमरमर का पत्थर मिला। पत्थर देख नीरज सकते में आ गए। उन्होंने मामले की शिकायत ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन