फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power Meter waged not so Well

विद्युत मीटर छेड़ा तो खैर नहीं

Thu, 29 Oct 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 29 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को विद्युत विभाग खासा सतर्क हो गया है। अब मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं। उपभोक्ता द्वारा मीटरों में छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर विभाग जुर्माना वसूलने के साथ ही थाने में तहरीर भी दे रहा है।

विज्ञापन


चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेषज्ञों की टीम उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच कर रही है। विभाग के जेई प्रमेंद्र सिंह ने बताया मीटरों से छेड़छाड़ किए जाने पर टनकपुर, बनबसा के 12 उपभोक्ताओं से 4 लाख रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि विभाग की तकनीकी टीम द्वारा उपभोक्ता और लोगों के सामने मीटर खोलकर चेक किए जा रहे हैं। मीटरों से छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर 15 हजार से 2 लाख रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा और उपभोक्ता के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बंदर की 33 केवीए के पोल पर चढ़ने से मौत
बीती देर सायं एक बंदर की 33 केवीए लाइन के पोल पर ऊंचाई तक चढ़ जाने से मौत हो गई। बंदर के छटपटाने से विद्युत तार टूट गया था, जिससे करीब दो तीन घंटे तक क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप रही। जेई प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि फागपुर और एनएचपी परिसर में तेंदुए की दस्तक से बंदर पोल पर चढ़ गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed