{"_id":"1b6b47d5bf29ce4b6750ddc9065f4900","slug":"police-recovered-the-stolen-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद की चुराई गई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बरामद की चुराई गई बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लगी विष्णुपुरी कालोनी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करने में भले ही पुलिस चौथे दिन भी नाकाम रही हो, लेकिन चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बरामद बाइक को बाइक स्वामी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात वाहन चोरों ने शहर के शिव शक्ति होटल के पार्किंग में खड़ी बिचई गांव निवासी भूपेश चंद की प्लेटिना बाइक (यूए 03/5423) चुरा ली थी। इस घटना से दो दिन पूर्व शहर से सटी विष्णुपुरी कालोनी में चोरी की बड़ी घटना से सतर्क पुलिस ने बाइक चोरों का पता लगाने को मुखबिरों का जाल बिछाया। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर ने चोरी की उक्त बाइक को लेकर दो युवकों के नेपाल की ओर जाने की सूचना दी, जिस पर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत, हरी राम के नेेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें दबोचने का प्रयास किया तो टनकपुर बैराज के पार नेपाल जाने वाले जंगल मार्ग पर चोर बाइक को झाड़ियों में छोड़ कर नेपाल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक बरामद कर उसे बाइक स्वामी के सुपुर्द कर दी। प्रभारी कोतवाल यादव ने बताया कि बाइक बरामद होने के बाद पुलिस टीम बाइक चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन