फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Old woman found dead in the ditch, Snsoni

खाई में मिली वृद्धा की लाश, सनसनी

Sat, 24 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 24 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

पटनगांव से सिब्योली की ओर गहरी खाई में शुक्रवार को एक वृद्धा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यहां घास काटने गई महिलाओं ने वृद्धा की लाश पड़ी देखी। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान राकेश पाटनी ने पाटी थाने को घटना की जानकारी दी। एसओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने देर शाम महिला की लाश को खाई से निकाला। महिला की शिनाख्त रूपसी देवी (60) पत्नी स्व.शेर सिंह निवासी सिब्योली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसओ के अनुसार रूपसी देवी 20 अक्तूबर के दशहरा पर्व के दौरान अपने गांव से पटनगांव में मायके की ओर गई थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंच पाई। घर की अकेली महिला होने के कारण उसकी सलामती की सूचना किसी को नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि आंख कम देखने वाली यह महिला ठोकर लगने से खाई में गिर गई होगी। अलबत्ता पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मृत्यु 60 से 72 घंटे के बीच हुई होने और सिर पर चोट लगना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed