{"_id":"f7cad33db8079d4d4300024ce28a223e","slug":"not-stopping-at-the-border-fuel-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुफ्त में सवारी नेपाल पहुंचा रहे वाहन चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब मुफ्त में सवारी नेपाल पहुंचा रहे वाहन चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना पुलिस-प्रशासन के लिए टेढ़ीखीर बनता जा रहा है। बिना सवारी नेपाल जाने वाले वाहनों पर पुलिस-प्रशासन के रोक के बाद अब तस्करों ने मुफ्त में यात्रियों को नेपाल पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसके पीछे उनका मकसद पेट्रो पदार्थों की तस्करी करना है। इसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एआरटीओ और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 24 वाहनों के चालान और तीन वाहन सीज किए। सवारी ढोने वाले नेपाली ई-रिक्शा को जब्त किया गया।
विज्ञापन
नेपाल में पेट्रो पदार्थों की किल्लत का तस्कर पूरा फायदा उठा रहे हैं। वह भारत से पेट्रोल-डीजल ले जाकर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों पर हालांकि पुलिस-प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं और बिना सवारी नेपाल किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा है, लेकिन तस्करों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है और वह अब बिना पैसे लिए सवारियों को नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने शारदा बैराज चौकी पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ वीके सिंह ने एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में 3 वाहन सीज किए और 16 वाहनों के चालान कर 12950 रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि शारदा बैराज पुलिस ने 8 वाहनों के चालान कर 1600 रुपयों का समायोजन शुल्क प्राप्त किया।
विज्ञापन