{"_id":"8dd3296dfb8ede69b4f4b76ded65e992","slug":"nepali-woman-is-relative-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के घर गई है नेपाली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार के घर गई है नेपाली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
22 सितंबर की रात को कथित रूप से भगाई गई नेपाली विवाहिता के मामले में नया मोड़ आया है। नेपाली महिला टनकपुर में अपने रिश्तेदार के यहां है। उसने खुद अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चंपावत की एक दुकान में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक कबाड़ी पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था। नेपाली महिला के साथ उसके दोनों बच्चे भी चल दिए थे। भाजपा और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी इस मसले में महिला की जल्द बरामदगी की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कोतवाल से मुलाकात की थी, मगर शुक्रवार को मामले ने नया मोड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी ने बताया कि नेपाली महिला कबाड़ी के बजाय टनकपुर में अपने रिश्तेदार के घर गई हुई है। महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अलबत्ता लिखित रूप से थाने में शिकायत नहीं की है। कोतवाल का कहना है कि बनबसा के कबाड़ी से स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक कबाड़ी ने महिला को भगाने की बात से इनकार करते हुए उससे परिचय की बात कबूली है।
विज्ञापन