{"_id":"06ab5e84e1498fa85faa17e84995d0cd","slug":"nepali-girls-rescued-from-falling-into-the-wrong-hands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवतियों को गलत हाथों में पड़ने से बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवतियों को गलत हाथों में पड़ने से बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रीड्स संस्था के प्रयास से तीन नेपाली युवतियों को गलत हाथों में पड़ने से बचा लिया गया। युवतियों के परिजनों को सूचित कर उन्हें संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को संदिग्धावस्था में नेपाल की ओर से आ रही तीन युवतियों को देखकर उन्हें रोका गया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे किसी नेपाली युवक के कहने पर उसके साथ बिना घर में बताए भारत को आ रही थी। युवक उन्हें हरिद्वार में किसी कपड़े की फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले जा रहा था। वह युवतियों के आगे-पीछे चल रहा था, लेकिन जब उसकी तलाश की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि दो युवतियां नेपाल के तेहरथुन और एक धनकुटा जिले की रहने वाली हैं। नेपाल पुलिस के सहयोग से उनके परिजनों से संपर्क किया गया है, उनके आने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन