{"_id":"db3475d9093df477ac79f0eebe383f77","slug":"nepalese-man-feared-jump-in-sharda-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक के शारदा नहर में कूदने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक के शारदा नहर में कूदने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को नहर किनारे एक साइकिल और कपड़े मिले हैं, जिस आधार पर पुलिस को आशंका है कि नेपाली युवक ने शारदा नहर में कूद मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सोमवार देर शाम बनबसा की प्रधान कमलेश देवी ने पुलिस को सूचना दी कि पंपापुर के पास शारदा नहर किनारे एक साइकिल और कपड़े पड़े हैं।
विज्ञापन
प्रभारी चौकी प्रभारी एचसीपी मोहन राम ने बताया कि कपड़ों में मिले पर्स में नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि हैं। लाइसेंस कंचनपुर निवासी श्यामराज भट्ट (42) पुत्र ईश्वरी दत्त भट्ट का है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। नेपाल निवासी ईश्वरी दत्त भट्ट ने कपड़े अपने पुत्र के बताए हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार सायं पांच बजे नेपाल से खटीमा को दवा लेने जा रहा था। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने युवक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन