{"_id":"6668a17b78aebb3446ffe4daee354f5e","slug":"nepal-s-border-security-agencies-kanbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एजेंसियों ने की नेपाल बॉर्डर पर कांबिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा एजेंसियों ने की नेपाल बॉर्डर पर कांबिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकन्नी हैं। भारत-नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह है। बृहस्पतिवार को पुलिस, एसओटीएफ, एलआईयू और की टीम ने ज्वाइंट कांबिंग की।
विज्ञापन
डीआईजी और एसपी के निर्देश पर एसओटीएफ प्रभारी भाष्कर बड़ोला के नेतृत्व में कांबिंग दल ने सैलानीगोठ, मनिहारगोठ, छीनीगोठ, धनियाबाड़ा आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन कांबिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जंगल के अवैध रास्तों से दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले राहगीरों को रोककर उनसे गहन पूछताछ की गई। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।
विज्ञापन
एसओटीएफ प्रभारी ने बताया कि कांबिंग में बार्डर क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। कांबिंग दल में पुलिस उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, वन रक्षक प्रहलाद सिंह, गोपाल सिंह सम्मल, यशवंत सिंह बोहरा, एलआईयू के हरीश कन्याल, नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन