{"_id":"0d8a34afacec645acd43f350691a219d","slug":"nepal-continues-to-secretly-smuggling-petro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी-छिपे जारी है नेपाल को पेट्रो पदार्थों की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी-छिपे जारी है नेपाल को पेट्रो पदार्थों की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में पेट्रो पदार्थों की कमी के चलते नेपाली नागरिक बनबसा पंप से पेट्रोल और डीजल की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। वहीं, नेपाल में गहराए संकट का कई तस्कर भी फायदा उठाकर पेट्रोल और डीजल की नेपाल को सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह से नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की खासी किल्लत हो गई है। तस्कर नेपाल में 80 रुपये डीजल और 130 रुपये लीटर पेट्रोल बेच रहे हैं। बताया गया कि टनकपुर, बनबसा और खटीमा से बाइकों पर पेट्रोल लाकर नेपाली नागरिक अपने मित्र और रिश्तेदारों के लिए काठमांडू तक भिजवा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं, परंतु खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर यहां-वहां से पेट्रोल और डीजल नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने पंप स्वामियों को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश दिए हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने शारदा बैराज चौकी को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने भी जवानों को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन