फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Natwar Lal from police custody

पुलिस गिरफ्त से दूर है शिक्षा महकमे का नटवर लाल

Sat, 28 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए अध्यापक की कुर्सी पर बैठा शख्स बर्खास्त भले ही कर दिया गया हो, मगर यह नटवर लाल अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक के बैंक खाते में शिफ्ट हुई दो माह के वेतन की रकम को खाता सीज कर राजकोष में जमा करा लिया है।

विज्ञापन


शिक्षण अर्हता प्रमाणपत्र (टीईटी) के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हरिद्वार जिले के चुड़ियाल गांव का निवासी प्रदीप कुमार नवंबर 2014 से पाटी ब्लॉक के चम्योली प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रहा था। पाटी के उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने बताया कि सत्यापन के लिए रामनगर बोर्ड कार्यालय भेजा गया टीईटी प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जाने के बाद सितंबर में अध्यापक प्रदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। विभाग ने शिक्षक के खाते में ट्रांसफर हुए दो माह का 53 हजार रुपये की रकम  को चालान लगा राजकोष में जमा करा दिया है। साथ ही नवंबर 2014 से ली गई वेतन  की रकम वापस लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बर्खास्तगी के बाद विभाग ने पाटी थाने में आरोपी अध्यापक के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जांच अधिकारी पाटी के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार का कहना है कि आरोपी को अभी दबोचा नहीं जा सका है। उसकी धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई है। अलबत्ता पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ अदालत के जरिए गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed