फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Max falls into ditch, seven injured, including the driver

मैक्स खाई में गिरी, चालक सहित सात घायल

Tue, 15 Sep 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 15 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

बलांई मार्ग पर सोमवार देर शाम मैक्स जीप के खाई में गिरने से इसमें सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए, जिन्हें लोहाघाट के पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी लोग बलांई गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सोमवार को लोहाघाट से बलांई जा रही मैक्स जीप (यूके 03टीए-282) रास्ते में 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में चंद्रप्रकाश (42) पुत्र मोहन लाल, रमेश राम (40) पुत्र कुंवर राम, राकेश कालाकोटी (36) पुत्र शांति प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.अश्वनी पंचाल और ईएमओ डा.फरहत के अनुसार अन्य घायलों में मोहन सिंह (21) पुत्र पूरन सिंह, ममता (27) पत्नी राकेश कालाकोटी, जोगा राम (64) पुत्र देव राम एवं चालक बृजेश सिंह (36) की हालत सामान्य है।
विज्ञापन


दो लोगों का मामूली इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का समाचार मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से दुर्घटना के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। बलांई के महेश बोहरा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों के परिजनों का कहना था कि अस्पताल में इलाज के लिए दवाएं बाजार से मंगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed