{"_id":"a13c725631ef1025e1bc1725dac35005","slug":"married-lover-has-left-him-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ प्रेमी संग गई विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को छोड़ प्रेमी संग गई विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब/लोहाघाट
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी के एक गांव की विवाहिता के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह विवाहिता अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सीएस कन्याल ने बताया कि 15 नवंबर को 20 वर्षीय विवाहिता के अचानक घर से लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने लापता हुई महिला के फोन को सर्विलांस पर लगाया। फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर बिजनौर निवासी मोनू (22) से कई बार बात करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आईडी निकाली, जिसमें मोनू ग्राम-सहानपुर, मोहल्ला फिल्ड बिजनौर पाया गया। इस पते के आधार पर दरोगा केसी राम, सिपाही जगवीर सिंह, अनिल भट्ट, पार्वती देवी बिजनौर गए, जहां उन्होंने महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ पर महिला ने मोनू के साथ प्रेम-प्रसंग की बात कबूली।
विज्ञापन
बताया कि वह घर से बिजनौर बस स्टेशन पहुंची, जहां पहले से उसका इंतजार कर रहा उसका प्रेमी मोनू मौजूद था। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत महिला के बयान दर्ज कराए। उसने कहा कि वह मोनू के साथ खुश है, वह उसी के साथ रहना चाहती है। बालिग होने के चलते बाद में महिला मोनू के साथ उसके घर बिजनौर चली गई।
विज्ञापन