{"_id":"04d961fec2eca1776a3dd3761ef96ce5","slug":"lousy-leader-raging-on-hotmics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया हॉटमिक्स पर भड़के भाजपा नेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटिया हॉटमिक्स पर भड़के भाजपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर अमोड़ी स्वांला के बीच कराए जा रहे घटिया हॉटमिक्स कार्य को लेकर भाजपा जिला महामंत्री दीप चंद्र पाठक भड़क गए। उन्होंने तत्काल मौके से फोन कर एनएच के अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह धर्मसक्तू को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे एनएच के सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने हॉटमिक्स के लिए आया 100 टन माल वापस करा दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री ने बताया कि एनएच में किया जा रहा मरम्मत और सुधारीकरण का कार्य पूरी तरह से ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया गया है। यही नहीं हॉटमिक्स के लिए लगाए गए प्लांट में भी एनएच की ओर से किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के समक्ष भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में जांच की कार्रवाई नहीं की गई तो वह 18 सितंबर को बनबसा आ रहे मुख्य सचिव राकेश शर्मा के समक्ष इस मामले को प्रमुखता से उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल भी इस मार्ग से गुजरे लेकिन उन्होंने हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता को देखने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
चालीस किमी दूर से लाई जा रही है सामग्री
एनएच पर हॉटमिक्स के लिए टनकपुर के बस्तिया में संबंधित ठेकेदार की ओर से प्लांट लगाया गया है, लेकिन इस प्लांट से हॉटमिक्स की मिश्रण सामग्री चालीस किलोमीटर दूर स्वांला तक पहुंचते-पहुंचते ठंडी हो जा रही है, जिसे सड़क में लगाने या न लगाने से कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन