फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   LIC agent attempting to cheat

एलआईसी एजेंट को ठगने की कोशिश

Fri, 05 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 05 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर एटीएम नंबर पूछने और उसके बाद पैसा निकालने के कई मामले प्रकाश में आने के बाद लोग स्वयं जागरूक होने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में एलआईसी एजेंट की जागरूकता से ठग अपने प्रयासों में कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


मौनकांडा के एलआईसी एजेंट किशोर सिंह लडवाल उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनको मोबाइल नंबर 7544935031 से कॉल आई कि आपका एटीएम बंद हो गया है। उसे खुलवाना चाहते हो या नहीं, यदि आप अपने एटीएम को खुलवाना चाहते हैं तो कार्ड में अंकित 16 अंकों के नंबर को बताइए, लेकिन जब देर तक उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया तो दूसरी ओर से कॉल बंद कर दी गई। बाद में उस नंबर पर फिर से कॉल किए जाने पर आउट ऑफ कवरेज आ रहा था।
विज्ञापन


लडवाल का कहना है कि उन्हें पहले अमर उजाला में प्रकाशित खबर का अचानक संज्ञान आया, जिसमें लोगों से ऐसी फर्जिया कॉलों से सावधान होने की अपील की गई थी। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कॉलर के एटीएम अथवा बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी कतई न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed