फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard knock

तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत

Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard knock

सात-आठ माह से क्षेत्र में तेंदुए देखा जा रहा है। क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि एनएचपीसी के सीसीटीवी से हुई है। कुछ लोगों ने तो तेंदुए को शावकों के साथ भी देखा है। सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखने के बाद लोग खासे दहशत में हैं।

विज्ञापन


फागपुर जंगल के पास एनएचपीसी गेट पर स्थित सीसीटीवी में तेंदुए नजर आया है। एनएचपीसी परिसर में लंबे समय से तेंदुआ दिखाई दे रहा है, किंतु एनएचपीसी प्रशासन ने भी इस संबंध में कोई कारगर कदम नहीं उठाए। वन विभाग की टीम ने भी तीन दिन आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उन्हें भी सफलता नही मिली। बता दें कि मझगांव, गढ़ीगोठ, फागपुर, चंदफार्म, बिचई, चंदनी, बमनपुरी गांव में तेंदुआ देखा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में कितने तेंदुए घूम रहे हैं इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। अलबत्ता तेंदुए ने मझगांव, गढ़ीगोठ, चंदफार्म, कैनाल जंगल, फागपुर, बिचई में कई जानवरों को मार दिया है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को वन क्षेत्र में ले जाने की मांग की है। उधर, पूर्वी तराई वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद मैंदोला ने क्षेत्र में तेंदुए के होने की आशंका जताई है। तेंदुआ आबादी के ओर आने की कोशिश करता है और जानवरों को मारता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed