{"_id":"765f92d0ace1873400932aa1fd5cc8cb","slug":"khatima-looking-for-suspects-the-raiding-of-banbasa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की तलाश में खटीमा, बनबसा में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों की तलाश में खटीमा, बनबसा में दी दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे विष्णुपुरी कालोनी में दो घरों में हजारों की चोरी के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी चोरों का सुराग लगाने में विफल रही। पुलिस की अलग-अलग टीमें ने खटीमा और बनबसा में संदिग्धों की तलाश में दबिश दी। उधर, चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विष्णुपरी कालोनी में चोरों ने बुधवार रात में पूजा-अर्चना के लिए गांव गए देवी प्रसाद शर्मा के बंद मकान को खंगाला। चोरों ने 11 तोले के सोने के गहने समेेत हजारों की नगदी भी उड़ा दी। इसके अलावा कालोनी में ही राजेंद्र के घर को भी खंगाला। इधर, एक ही रात में दो घर खंगालने से लोग भड़क उठे हैं। प्रधान विनोद वर्मा समेत अनेक ग्रामीणों ने तत्काल खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, तीसरे दिन पुलिस की टीमों ने संदिग्ध बदमाशों की तलाश में खटीमा और बनबसा क्षेत्र में दबिश दी। एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि बाहरी क्षेत्र से चोरों के आने की आशंका को देखते हुए टीमों को भेजा गया है। शीघ्र ही मामले में अहम सुराग हाथ लगने की संभावना जताई।
विज्ञापन