{"_id":"93b87f4e8a6022195a754610824bb1bb","slug":"jhrkhuranon-the-champawat-man-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने चंपावत के युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने चंपावत के युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में जहरखुरानी गिरोह की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को चंपावत के शक्तिबुंगा पुलिस लाइन के पास रहने वाले कमल सिंह (25) पुत्र शेर सिंह को टनकपुर डिपो की दिल्ली से लौटी बस (यूके 07 एम/0920) में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
गिरोह ने कमल सिंह से नौ हजार रुपये, मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग लूट लिए। होश आने पर कमल ने बताया कि उसके पास बैठे एक युवक ने गजरौला में उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। पुलिस उप निरीक्षक हरी सिंह महर ने बताया कि चंपावत से आए पीड़ित युवक के परिजन होश आने पर उसे घर ले गए हैं।
विज्ञापन