{"_id":"b4b08334e6a26a7c1664795ecfc91f14","slug":"intrude-in-the-jd-banbasa-station-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूला युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है। ग्राम भजनपुर निवासी खोखा व्यवसायी रवि सक्सेना (28) पुत्र चिम्मन लाल ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मृतक के भाई ने रस्सी काटकर उसे जमीन पर लिटा दिया था। शरीर की गरमाहट से उसे 108 वाहन से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि टनकपुर पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन