फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India remains hostile environment in Nepal

नेपाल में भारत विरोधी माहौल बरकरार

Wed, 30 Sep 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा Updated Wed, 30 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

नेपाल में भारत के खिलाफ पनपे आक्रोश से हालात थमते नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को तीसरे दिन भी भारतीय वाहन नेपाल नहीं गए।

विज्ञापन


एकीकृत माओवादी पार्टी के छात्र संगठन द्वारा नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर आगजनी की चेतावनी के बाद बीते तीन दिनों से भारतीय वाहनों का नेपाल जाना बंद है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की मनाही के बाद एक भी वाहन नेपाल नहीं गया है, जबकि नेपाली नागरिकों की भारत आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। नेपाल के नागरिक अपने वाहनों से बेरोकटोक भारत आ-जा रहे हैं, लेकिन नेपाल के कुछ संगठन लोगों के सीमा सील करने का दुष्प्रचार कर वहां के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भारतीय वाहनों को नेपाल जाने से सिर्फ इसलिए रोका जा रहा है कि वहां के माओवादी छात्र संगठन ने वाहनों में आग लगाने की चेतावनी दी है।

नेपाली नागरिकों की भारत आवाजाही के साथ ही उन्हें दैनिक उपयोग का सामान ले जाने से भी नहीं रोका जा रहा है। वहीं नेपाली यात्रियों की सुविधा के लिए नोमेंस लैंड के पास भारतीय सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या सात तक टैक्सी वाहनों और रिक्शों-तांगों का भी संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालात सुधारने को नेपाल राष्ट्रीय जनमोर्चा ने बुलाई बैठक
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में भारत विरोध माहौल को शांत कराने की कोशिश भी शुरू हो गई है। नेपाल के राष्ट्रीय जनमोर्चा संगठन ने इसकी पहल करते हुए बृहस्पतिवार को दोनों देशों के राजनीतिक दलोें, पत्रकारों और नागरिक समाज की बैठक बुलाई है। मोर्चा के अध्यक्ष लोकेंद्र लम्साल ने बताया कि बैठक में भारत-नेपाल के मौजूदा हालातों पर चर्चा कर संबंधों में सुधार की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक महेंद्र नगर के जिला विकास समिति सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल के सीमांत बाजारों का कारोबार प्रभावित

बनबसा (चंपावत)। नेपाल में चल रहे आंदोलन से दोनों देशों के सीमांत बाजाराें का कारोबार प्रभावित है। बनबसा बाजार का कारोबार आम दिनों की अपेक्षा कम हुआ है, वहीं कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर का कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। दोनों देशों के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार भी तीन दिनों से ठप है। कस्टम अधीक्षक पीयुष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के तहत भारतीय व्यवसायी नेपाल सामान भेजने से कतरा रहे हैं। नेपाल के बाजारों में थर्ड कंट्री के सामान की आपूर्ति में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed