{"_id":"ca87c7b786336375eafcf0b232282a46","slug":"immigration-check-post-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसिनों के शौकीनों की बनेगी सूची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसिनों के शौकीनों की बनेगी सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के कैसिनों में जुआ खेलने जाने वालों पर पुलिस ने नकेल कसने की रणनीति बनाई है। अब कैसिनों जाने वालों की सूची तैयार कर पुलिस आयकर विभाग को कार्रवाई के लिए सौंपेगी। एसपी डीएस कुंवर ने खुफिया और बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की बैठक लेकर ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर पर इमिग्रेशन चेकपोस्ट में हुई बैठक में एसपी ने कहा कि कैसिनों की लत में कई भारतीय बुरी तरह से जकड़ चुके हैं। ऐसे लोगों के परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कैसिनों जाने वालों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयारी की जाए। यह सूची कैसिनों के शौकीनों की आय-व्यय की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपी जाएगी। इसके अलावा एसपी ने नेपाल में संविधान लागू होने के बाद की स्थिति पर नजर रखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीपीओ आरपी टम्टा, थानाध्यक्ष विनोद यादव, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज बीआर पौरी, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एलडी उपाध्याय, एसओटीएफ प्रभारी भाष्कर बड़ौला, मो. आसिफ, नेपाल के गड्डाचौकी थानाध्यक्ष राजेंद्र चंद समेत तमाम खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन