फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goth Forest Department seized in raids

छीनीगोठ में वन विभाग का छापा

Wed, 23 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Goth Forest Department seized in raids

खटीमा रेंज के जंगल में पेड़ों के अवैध कटान का धंधा जोरों पर चल रहा है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने छीनीगोठ गांव में छापा मारकर हाथ से अवैध लकड़ी का चिरान करते दो लोगों को दबोचा है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में साल और सागौन की अवैध लकड़ी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


हल्द्वानी पूर्वी तराई वन प्रभाग के खटीमा रेंज के टनकपुर से लगे जंगल में पेड़ों पर लकड़ी तस्कर बेधड़क आरे चला रहे हैं, लेकिन वन विभाग लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने की दिशा में असरदार कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर विभाग ने लकड़ी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। वन दरोगा रमेश चंद्र के नेतृत्व में विभाग की टीम ने छीनीगोठ गांव में छापा मारा। वन दरोगा ने बताया कि छापे में राकेश और राजेंद्र को अवैध लकड़ी का हाथ से चिरान करते पकड़ा है।
विज्ञापन


उनके पास से हाथ से चिरान कर बनाए गए साल के 6 बर्गे, सागौन की 4 फ्रेमें, साल के गिल्टे की सिल्ली, तीन लट्टे साल के और एक लट्ठा सागौन का बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी विभाग की हिरासत में हैं। छापामार टीम में वन आरक्षी प्रहलाद सिंह गौनिया, पीआरडी जवान धर्मेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक जवान रमेश चंद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed