{"_id":"32c1fec4acb17eb55aa515b96a9b4b0a","slug":"fuel-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल को हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के चलते इन दिनों बनबसा बॉर्डर से पेट्रोल-डीजल की तस्करी जोरों पर चल रही है। रविवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने बॉर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा एजेंसियों को सख्ती से इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को देखते हुए कई लोगों ने पेट्रोल-डीजल की तस्करी शुरू कर दी है। एसडीएम और सीओ ने रविवार को बॉर्डर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि बैराज चौकी को नेपाल जाने वाले सवारी वाहनों के नंबर और तेल क्षमता दर्ज करने को कहा गया है। पेट्रोल और डीजल की तस्करी करने वालों के वाहनों को सीज किया जाएगा। बताया कि बनबसा पंप का रिजर्व कोटा एक से बढ़ाकर दो हजार लीटर किया जाएगा। पंप स्वामियों को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल किल्लत का उठा रहे फायदा
नेपाल में पेट्रोल, डीजल की किल्लत का कई तस्करों ने लाभ उठाकर नेपाल को तस्करी शुरू कर दी है। टनकपुर से खटीमा तक के पंपों से तस्कर पेट्रोल और डीजल नेपाल पहुंचा रहे हैं। वाहनों में तेल भरकर नेपाल में खासे मुनाफे में बेचा जा रहा है। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो गई है, जिस कारण पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की भारत से नेपाल को तस्करी बढ़ी है।
विज्ञापन