फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former Army officer training given to the 40 forest guards

पूर्व सेनाधिकारी ने 40 वन रक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 01 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Sun, 01 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former Army officer training given to the 40 forest guards

वन महकमा अब अपने कर्मियों को जंगलों की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दे रहा है। वन संपदा की सुरक्षा के साथ ही वन तस्करों पर नियंत्रण को उन्हें फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को बनबसा सेना छावनी के फायरिंग रेंज में चार वन रेंजों के चालीस वन कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन


प्रशिक्षित वन कर्मियों के सामने अब वन तस्करों की नही चलेगी। वन कर्मियों को सेना के पूर्व अधिकारी कमांडोे तर्ज पर फायरिंग प्रशिक्षण दिला रहे हैं।

बनबसा सेना छावनी के फायरिंग रेंज में आयोजित प्रशिक्षण में दक्षिणी ज्वालासाल, सुरई, खटीमा और किलपुरा रेंज के 40 वन कर्मियों ने सेना के कमांडो की तर्ज पर प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


सेना के पूर्व कैप्टन पीबी भट्ट ने वन कर्मियों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया। वन रक्षक, फारेस्टर, डिप्टी रेंजर जैसे पदों के वन कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वन विभाग को हाइटेक करते हुए विभिन्न उपकरणों से भी लैस किया जा रहा है। पूर्वी तराई वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद्र मैंदोला ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed