फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Flown by the former military's account 90 thousand thugs

पूर्व फौजी के खाते से ठगों ने उड़ाए 90 हजार

Wed, 30 Sep 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 30 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Flown by the former military's account 90 thousand thugs

एक पूर्व फौजी ने मोबाइल पर आए फोन पर भरोसा किया। बैंक एटीएम की डिटेल बताई और शातिरों ने पूर्व फौजी को 90 हजार रुपये का चूना लगा दिया। दो दिन में ये रकम निकाली गई। पेंशन की जानकारी के लिए बैंक आने पर बुधवार को उन्हें रकम निकलने की जानकारी हुई। ठगों के शिकार बने इस पूर्व फौजी ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। अलबत्ता कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कोट अमोड़ी गांव के पूर्व फौजी रेवाधर भट्ट ने बताया कि 29 सितंबर को मोबाइल नंबर 8084478591 से एक फोन आया, जिसने खुद को एसबीआई नोएडा का अधिकारी बताते हुए बैंक खाते को बंद होने से बचाने के नाम पर एटीएम की डिटेल मांगी। उनके झांसे में आए श्री भट्ट ने एटीएम का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया। शातिरों ने दो दिनों में (29 सितंबर को 40 हजार और 30 सितंबर को 50 हजार) 90 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। बुधवार को पूर्व फौजी भारतीय स्टेट बैंक में पेंशन की जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्हें रकम के निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक अधिकारियों की सलाह पर पूर्व फौजी ने बची हुई 9 हजार की रकम निकाली।
विज्ञापन


साइबर क्राइम की चपेट में आए पूर्व फौजी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अलबत्ता मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखा है। दरोगा अनुराग सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्षों में हो चुकी हैं सात वारदातें
मोबाइल फोन से एटीएम की जानकारी प्राप्त कर रकम निकालने की चंपावत जिले में दो वर्षों में सात घटनाएं हो चुकी हैं। अलबत्ता ये वाकया सबसे अधिक रकम का है। इससे पहले चंपावत के शीत मत्स्यकीय अनुसंधान केंद्र के एक कर्मी से 55 हजार रुपये की रकम सर्वाधिक थी।


बैंक नहीं करता कभी फोन : प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक ब्रह्मानंद निगम ने कहा कि कोई भी बैंक ग्राहक से उसके खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी फोन से नहीं लेता है। बैंक ने लोगों को जागरूक करने के लिए एटीएम काउंटर वाले स्थानों पर सावधानी बरतने के नोटिस भी लगाए हैं। साथ ही टॉल-फ्री नंबर और बैंक से संबंधित एसएमएस अलर्ट देखने की अपील भी करता रहा है, ताकि उसके खाते में जमा होने वाले या निकलने वाले धन की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed