{"_id":"ec4288e35ead74d2e2f2478c62f36592","slug":"dowry-harassment-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
घसियारा मंडी वार्ड संख्या नौ निवासी पिंकी कश्यप पत्नी विशाल कश्यप ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका मायका पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में है। वर्ष 2010 में उसका विवाह घसियारा मंडी निवासी विशाल कश्यप पुत्र रामचंद्र कश्यप के साथ हुआ। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति विशाल, ससुर रामचंद्र कश्यप, सास, देवर गोपाल कश्यप और ननद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
मजबूरन उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि पिंकी की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 एवं 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है और तफ्तीश के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन