फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   choron ka dhawa

बनबसा में चोरों का दो घरों में धावा

Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ चंपावत
अमर उजाल/ब्यूरो/ चंपावत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
choron ka dhawa
 थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने दो घरों पर धावा बोल साढ़े पंद्रह तोला सोना, पांच तोला चांदी के आभूषण और हजारों की नगदी पर हाथ साफ किया है। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दोनों मकानों के स्वामी घर से बाहर गए थे। एसएसबी के डाग स्क्वायड की मदद से पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। पूछताछ के लिए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात चोरों ने थाने के पास राजमार्ग किनारे स्थित बलवंत सिंह धामी और उसके कुछ दूरी पर स्थित तरुण पाल सिंह के घर को निशाना बनाया।

बलवंत का परिवार बेटी के घर खटीमा और तरुण पाल सिंह का परिवार मायके गया हुआ है। शुक्रवार की सुबह दोनों परिवार घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


 उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सीओ राजन लाल रौतेला और थानाध्यक्ष पीएस दानू ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया।
बलवंत सिंह धामी की पत्नी माधवी के मुताबिक उसके घर से चोर अलमारी के लाकर में रखे 13 तोला स्वर्ण आभूषण, पांच तोला चांदी के आभूषण और छह हजार की नगदी ले गए। जबकि तरूण पाल सिंह के घर से ढाई तोले के स्वर्ण आभूषण और ढाई हजार की नकदी चोरी हुई है। आईपीसी की धारा 380/457 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। एसएसबी के डाग स्क्वायड की मदद से की गई छानबीन के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि थानाध्यक्ष दानू द्वारा घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed